प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह में सरिया प्रखण्ड सह अंचल क्षेत्र अंतर्गत राजदाहधाम में एनजीटी लागू होने के बावजूद नदी से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू को दूसरे राज्यों में भेजे जाने की बात बताई जाती है।
बालू के इस अवैध उठाव को रोकने के लिये हालांकि प्रशासन के द्वारा कोई रोक टोक किया जाता नही देखा गया,लेकिन शुक्रवार की शाम राजदाहधाम में हाथियों के झुंड ने पहुंच कर इन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोक दिया।साथ ही ट्रैक्टर को भी पलट दिया,जिसके बाद ट्रैक्टर चालक जान बचाकर किसी तरह भाग निकले,जिसकी पूरे जिले में चर्चा है।





