गढ़वा।झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया से हृदयविदारक घटना सामने आयी है।गांव में ही दुकान से शाम को बिस्किट लेने गए पांच साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला और उसके आधे हिस्से को खा गया।बच्चे की काफी खोजबीन की गयी,लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा ही थी।गुरुवार सुबह बच्चे का कपड़ा और शव मिला।घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग, पुलिस और अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।





जिले के रमकंडा से सटे भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव के निवासी रामनाथ तुरी का पांच वर्षीय बेटा बुधवार की देर शाम गांव की ही दुकान में बिस्किट लेने गया था।बिस्किट लेकर वापस लौटने के दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे मार डाला। घर से थोड़ी दूर ले जाकर तेंदुए ने उसके शव के आधे हिस्से को खा गया।ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने बुधवार की शाम तेंदुए के गांव में होने की सूचना दी थी, लेकिन ऐसी अनहोनी की आशंका उन्हें नहीं थी।हादसे के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।