प्रतिनिधि,बड़कागांव।स्कूलों में गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के पश्चात 22 जून से नियमित रूप से स्कूल का शुभारंभ कर दिया गया है। बच्चे सामान्य दिनों की तरह स्कूल पहुंचे और अपने कक्षाओं में पढ़ाई लिखाई करते हुए देखे गए एवं मध्याह्न भोजन करते नजर आए।





गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ स्कूल में निरीक्षण में 170 बच्चे में कुल 145 बच्चे उपस्थित पाए गए। प्रखंड में कुल 126 स्कूल मेंअध्ययनरत 15 442 बच्चों में 12370 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं, प्रखंड में स्कूल 469 अध्यापक में एक सीएल के रूप में अनुपस्थित रहे। कुल 468 अध्यापक बच्चों की पढ़ाई में लगे रहे।