पूसू प्रतिनिधि,बगोदर। गांव की पहली बेटी का डॉक्टर बनने का सपना साकार होता दिख रहा है।बगोदर प्रखण्ड के बेको पूर्वी पंचायत के जीटी रोड निकट गोपालडीह के दौलत महतो की पुत्री सीमा पटेल मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पास कर गांव के साथ प्रखण्ड व जिला का नाम रोशन किया। सीमा ने 720 में 612 अंक लाया।जबकि आल इंडिया रैंक 22070 है।वहीं सीमा गांव के निजी सरदार पटेल उच्च विद्यलय से आठवीं तक पढ़ाई की। जबकि 9वीं 12वीं तक की शिक्षा विष्णुगढ़ से प्राप्त किया,जिसके बाद कोटा में रहकर यह मेहनत की और सफलता हासिल की।
सीमा कहती है कि नीट की परीक्षा बहुत कठिन भी नही और ना ही आसान है,लेकिन जिसमें मेहनत करने का जज्बा हो उसके लिए आसान है। सीमा सरकारी स्कूल में भी पढ़कर शिक्षा प्राप्त की है। इसकी सफलता से परिवार में उत्साह है।
सीमा की मां शोभा देवी कहती है कि बेटी चार साल तक हमसे दूर रही।जब जब स्टेशन ट्रेन बैठाने जाती थी,ट्रेन में बैठकर बेटी जब बाय-बाय मम्मी बोलती थी, तो आंखों के आंसू नही रुकते थे,लेकिन आज बेटी की सफलता देख आज वो आंसू समझ आ रहा हैं।सीमा के पिता एक खेतीहर है। खेती से जीवन यापन चलता था। कुछ साल से ट्रांसमिशन लाइन काम में कार्य करते है। सीमा इस सफलता का श्रेय अपने माता ,पिता, दादा, दादी सहित पूरे परिवार को दे रही हैं।





