प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह जिले में रविवार का दिन सड़क हादसो का दिन रहा।जिसमे अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल 4 लोगों की मौत हो गई।पहली घटना जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में घटी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मछलियो से लदी गाड़ी पलट गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल होकर दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी घटना जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह डुमरी मार्ग पर घटी,जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी।जबकि तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।मृतकों में धनबाद जिले के गोमो का 38 वर्षीय सोहन मोहली और निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी की कलाली रोड निवासी 46 वर्षीय मो शौकत अली शामिल था।
बताते हैं कि मारुति वैन में सवार होकर 7 लोग डुमरी की ओर जा रहे थे।जिसकी डुमरी की ओर से आ रहे एक मारुती सेलेरियो वाहन से जोरदार टक्कर हुई।वहीं तीसरी दुर्घटना डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 19 पर आईबीपी के पास घटी।इस संबंध में बताया जाता है कि कुट्टी लोड करके ट्रक संख्या जेएच 02एस 7385 औरंगाबाद से बोकारो जा रहे थे कि टैंकलॉरी यूपी 78सीटी 1274 से टक्कर हो गई।घटना से लगभग एक घंटे जाम लग गयी। जिसकी जानकारी पाकर थाना प्रभारी पवन कुमार घटना स्थल पहुंच जाम हटवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया जबकि शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए। जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जूटे थे।
बताया जाता है कि कुट्टी चालक मकोली निवासी रामचन्द्र खरवारा व खलासी औरंगाबाद के नवी नगर निवासी पवन कुमार टोल प्लाजा के समीप खाना खाकर गलत दिशा से आगे बढ़ रहा था कि इसी बीच एक बाइक आ गया जिसे बचाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही टैंकलॉरी में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टैंकलॉरी चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि कुट्टी वाहन चालक और खलासी घायल हो गया,प्राथमिक उपचार के बाद चालक को बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया।
मृत टैंकलॉरी चालक के नाम गोरा अमोली बिंदकी फतेहपुर निवासी विवेक कुमार (पिता नवल किशोर) है।कुट्टी वाहन का मालीक बोकारो निवासी नन्दलाल चौहान जो अपने वाहन में था तथा घटना के बाद फरार हो गया।इसके बाद देर शाम डुमरी गिरिडीह पथ पर ही डुमरी थाना क्षेत्र के वीरपोक के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि समदा निवासी युगल पंडित और रेवतलाल पंडित गिरिडीह से बाइक से अपना घर समदा लौट रहे थे।इसी क्रम में वीरपोक के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया। जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।कुल मिलाकर रविवार का दिन दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ गया।





