प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते दिनों गुड़ाबांदा थाना अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा में सिंचाई के लिए खेत में लगे सोलर प्लेट की चोरी हो गई थी।घटना को लेकर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में आरोपी ग्राम पोकपोका निवासी डमरुधर पाल और ग्राम खरी पहाड़ी टोला लोंडा कोचा के रहने वाले बलाई मुर्मू को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दोनों आरोपी झरपोखरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। साथ ही पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किया हुआ कुल 9 सोलर प्लेट इनके घरों से बरामद किया। फिलहाल दोनों आरोपी को गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





