प्रतिनिधि,जमशेदपुर।धन धन धन जन आया, जिस प्रसाद सब जगत तरायिया।शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिहाड़े को समर्पित परसुडीह स्थित गोलपहाड़ी गुरुद्वारा नौजवान सभा के बैनर तले पहली बार बड़े स्तर पर रैन सवाई कीर्तन दरबार सजाया गया।





सबसे पहले शाम छह बजे श्री रहिरास साहेब का पाठ ग्रंथी बीबी गुरमीत कौर ने किया।भोग उपरांत अतिथियों को बाबा दीप सिंह का चित्र, शॉल व सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखण्ड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के गुरचरण सिंह बिल्ला, सरजामदा के प्रधान रविन्द्र सिंह मिंटे, सुखविंदर सिंह राजू, पांच मेंबरी कमेटी के नरेन्द्रपाल सिंह भाटिया, जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पंसस श्वेता जैन, मुखिया साधु मार्डी, बीबी सुखजीत कौर, रंगरेटा महासभा के पदाधिकारी हरजिंदर सिंह रिंकू, बलबीर सिंह बिट्टू, करमजीत सिंह कम्मे, सतपाल सिंह राजू, चरणजीत सिंह, परसुडीह के प्रधान रंजीत सिंह मट्ठारू, त्रिलोचन सिंह समेत अन्य शामिल थे। वहीं रात्रि 9 बजे से विशेष रैन सवाई कीर्तन दरबार का शुभारंभ हुआ।





इस दौरान तार कंपनी इंद्रानगर के कथावाचक भाई जसबीर सिंह, बीबी परविंदर कौर तरनतारन साहिब वाले, भाई मंदीप सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर और भाई मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने संगत को सिख इतिहास व गुरुवाणी के उपदेशों से संगत को निहाल किया। साथ ही रात्रि दो बजे से आसा दी वार साहिब का कीर्तन हुआ। जिसके बाद सुबह पांच बजे समागम का समापन हुआ। इस दौरान संगत के बीच लंगर के साथ-साथ चाय नाश्ता का वितरण भी किया गया। जबकि सुबह तक गुरुवाणी के प्रवाह पर संगत उसमें गोते लगा रहे थे।





समागम को सफल बनाने में गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, चेयरमेन इंदरजीत सिंह साब, गुरशरण सिंह टीटू, सविंदर सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, जस्सू कौर, त्रिप्ता कौर, ग्रंथी गुरमीत कौर, डॉली कौर, मंजीत कौर, जसविंदर कौर, नौजवान सभा के प्रमुख सदस्यों में डीकिंग, जगत सिंह, हैप्पी सिंह, तरनदीप सिंह, जगजीत सिंह, सतबीर सिंह, अमनदीप सिंह भाटिया, लखविंदर सिंह, करमजीत सिंह कम्मे, जसपाल सिंह, गगनदीप सिंह समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।