जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार की सुबह जमीन कारोबारी 48 वर्षीय जब्बार अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।जब्बार पूर्व में कपाली ओपी का प्राइवेट जीप ड्राइवर भी था। जब्बार इन दिनों अपनी पिकअप चलाता था।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह जब्बार घर से मोटर साइकिल से चौक पर चाय पीने व पान खाने के लिए निकला था। वापस लौटते समय अपराधियों जब्बार को रोककर अचानक कनपटी में गोली मार दी।वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये।गोली लगने से जब्बार की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि जब्बार की मौत हो चुकी है।जब्बार की मौत की जानकारी मिलने पर घरवाले पहुंचे।
जब्बार अंसारी के पड़ोसी व कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सद्दाम खान ने बताया कि जब्बार सुबह चाय पीकर घर लौट रहा था।इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी।घटना की जानकारी मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को सरायकेला पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जब्बार अंसारी का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसी आशंका है कि इसी कारण अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।





