प्रतिनिधि गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड अंतर्गत मझगांवां पंचायत के घटेरी नदी में शुक्रवार को अचानक बाढ़ आ गयी,जिससे स्कूली बच्चे व इलाज के लिए मरीज ले जा रहा वाहन भी फंस गया।मौके पर उपप्रमुख प्रितम यादव ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से फंसे वाहन को कड़ी मस्कत के बाद ट्रैक्टर से खींच कर निकाला। मालूम हो कि घटेरी नदी में पुल नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।घटेरी नदी पार कर स्कूली बच्चे विद्यालय जाते है। बरसात के दिनों में पुल नहीं रहने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।ऐसे में ग्रामीणों ने उपायुक्त से घटेरी नदी में पुल बनाने की मांग की है।