प्रतिनिधि,चक्रधरपुर। धनबाद में झारखंड बाॅडीबिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा चौथा कोयलांचल ओपन सीनियर मिस्टर झारखण्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन 29 जनवरी को किया गया था।जिसमें पूरे झाखण्ड से बाॅडीबिल्डर्स शामिल हुए थे। इस मुकाबले में चक्रधरपुर के मंजीत महतो ने 55 किलोग्राम मे सबको पछाड़ते हुए गोल्ड जीता।





मंजीत महतो बताते हैं कि वो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं उसके बाद भी उन्हें बॉडीबिल्डिंग का बहुत शौक है जिसके वजह से आज उन्होंने यह मुक़ाम हासिल किया।चक्रधरपुर के फिटनेस क्लब प्राइवेट जिम में पिछले 5 साल से मंजीत प्रैक्टिस करते आ रहे है।