चाईबासा। झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति नीलकंठ सिंह मुंडा के अध्यक्षता तथा समिति सदस्य अमित कुमार यादव, सुखराम उरांव और विक्सल कोनगाड़ी ने सोमवार को जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। चाईबासा परिसदन सभागार में आयोजित इस बैठक में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।