प्रतिनिधि,चाईबासा। शिवरात्रि को लेकर अहले सुबह से ही विभिन्न जगह पर भगवान शिव की पूजा करने को लेकर शिवालय में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय एवं भगवान शिव की बारातियों में गुंजायमान हो उठा।
चाईबासा में भगवान शिव की बरात में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के अलग-अलग मंदिर से झांकी में भूत पिचास एवं शिवजी की बारात में लोग शामिल हुए। कोरोना काल के बाद एक बार महाशिवरात्रि को लेकर लोगों की अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक चौराहों एवं भीड़ वाले जगहों पर पुलिस तैनात की गई थी। शिव भक्तों ने शिवजी की बारात में शामिल होकर जगह जगह लगे भोग का भी आनंद लिया।





