प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर टीम ने बुधवार चाकुलिया थाना अंतर्गत कमारिगोड़ा और बरसोल थाना अंतर्गत पाथरा, मनुषमुरिया, खंडामौदा व गोहलामोड़ा में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी कर एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने देसी और विदेशी शराब भी बरामद किया। साथ ही टीम ने गिरफ्तार शराब विक्रेता के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया है। टीम ने मौके से 10.86 लीटर विदेशी शराब, 4.55 लीटर बियर, 3.06 लीटर देशी शराब और 20 लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है।





