धनबाद।नगर निगम के चीफ इंजीनियर अजीत लुईस लकड़ा की संदिग्ध परिस्थिति में सेवानिवृत्ति होने से एक दिन पहले मौत हो गई।रांची से धनबाद आते हुए गया पुल के पास चीफ इंजीनियर की तबीयत अचानक बिगड़ गई।ड्राइवर ने इलाज के लिए चीफ इंजीनियर को जालान अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन थोड़ी ही देर में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार चीफ इंजीनियर अजीत लुईस लकड़ा 31 अगस्त को धनबाद नगर निगम से सेवानिवृत्ति होने वाले थे।चीफ इंजीनियर सेवानिवृत्ति होने से एक दिन पहले कागजी प्रकिया को पूरा करने के लिए धनबाद आ रहे थे और रास्ते में तबीयत बिगड़ गई थी।चीफ इंजीनियर की मौत की सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डाक्टरों के मुताबिक चीफ इंजीनियर की मौत हार्ट अटैक से हुई है।पिछले आठ महीने से निगम के चीफ इंजीनियर फरार चल रहे थे।टीफ इंजीनियर फरारी में ही निगम से छुट्टी ले ली थी।चीफ इंजीनियर की मौत की खबर सुन कर निगम के इंजीनियर काफी संख्या में जालान अस्पताल पहुंचे।
आपको बता दें कि नगर निगम के मुख्य अभियंता अजीत लुईस लकड़ा 28.34 करोड़ के नेशनल गेम्स घोटाले मामले में फरार चल रहे थे।इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती थी। नेशनल गेम्स घोटाले को लेकर निगरानी कांड संख्या 49/10 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान अन्य आरोपियों की सांठ गांठ सामने आयी है।इसमें सेवानिवृत्त कल्याण पदाधिकारी सुविमल मुखोपाध्याय, नगर निगम धनबाद के चीफ इंजीनियर अजीत लुईस लकड़ा, सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता कैबिनेट (निगरानी) शुकदेव सुबोध गांधी एवं मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड निवासी हीरालाल दास की सांठ गांठ सामने आयी थी। इन सभी पर गलत तरीके से सरकार के वित्तीय नियमों एवं पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।





