प्रतिनिधि,चुरचू ।चुरचू प्रखंड झारखंड बिरसा इंटर कॉलेज चुरचू में योग शिक्षक विजय दास के द्वारा कॉलेज में पढ़ने बच्चों के बीच योग सिखलाने व योग की तकनीक को बतलाने का काम किया गया। साथ ही योग की पुस्तक का भी वितरण किया गया।





योगाचार्य श्री दास ने कहा की हम सभी को नियमित योग करने की जरुरत है। हर इंसान को नियमित योग करना चाहिए। ताकि आप एक स्वस्थ नागरिक बन सके। वहीं, योग के फायदे के बारे में बतलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से अनुलोम- बिलोम, कपालभाति, आसन, धयान, विभिन्न तरह के मुद्रा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से बतलाया गया।





इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड बिरसा कॉलेज के निदेशक चन्द्रदेव कुमार शर्मा, पूर्व उप प्रमुख दुर्योधन महतो, योगाचार्य विजय दास, शिक्षिका कंचन कुमारी, कुमलेन टूटी, श्वेता बारला, अफरीन परवीन, प्रियंका कुमारी, महेंद्र कुमार, निर्मल प्रसाद, शाहनी कुमार, गणेश यादव सहित कई बच्चे आदि शामिल थे।