प्रतिनिधि,बलियापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलियापुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा बीबीएम कॉलेज बलियापुर में एक बैठक रखी गयी। बैठक की अध्यक्षता शुभम विश्वकर्मा द्वारा की गई, जिसमें मुख्यतः छात्र- छात्राओं की समस्या पर चर्चा की गई।





बैठक के अंतर्गत शिक्षकों की कमी के समाधान के लिए यूनिवर्सिटी घेराव के आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी की सहमति हुई। बलियापुर नगर मंत्री राहुल मिश्रा ने सब को अस्वासन दिया की सभी के समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।





बैठक में नगर सहमंत्री अनिकेत सिंह, सुभम विश्वकर्मा, विक्रम कुमार शर्मा, अभिषेक दत्ता, शेखर कुमार, भागवत कुमार, सुभम शर्मा, विकाश कुमार रवानी, पिंटू कुमार, राहुल कुमार के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।