खलारी।शुक्रवार को रोज-रोज की छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूली छात्राओं के सब्र का बांध आखिरकार टूट ही गया।परेशान छात्राओं ने छेड़छाड़ करने वाले गोपी सिंह को घेर लिया। छात्राएं पुलिस को बुलाने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रही थी।करीब डेढ़ घंटे तक घेराव के बाद जब पुलिस नहीं पहुंची तो छात्राएं थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग करने लगी।छात्राओं ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।छात्राओं का साथ उनके परिजनों के साथ-साथ स्कूल के छात्र और शिक्षकों ने भी साथ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खलारी के मोहन नगर के विद्या विकास केंद्र के हाईस्कूल में पढ़ने वाली 9वीं-10वीं कक्षा की छात्राएं आसपास के कुछ असामाजिक तत्वों की छेड़छाड़ से बहुत परेशान हो चुकी थी। छात्राओं ने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ करने वाले मोहननगर के ही हैं। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्राएं घर जा रहीं थीं।छात्राओं से तीन युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।युवकों ने छात्राओं से मास्क हटाने के लिए कह रहे थे। छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन शुक्रवार को स्कूल पहुंचे।इससे छात्राओं की हिम्मत बढ़ी और आरोपी गोपी के घर को घेर लिया,लेकिन छात्राओं के वहां पहुंचते ही आरोपी भाग गया।





