प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। एक तरफ जहां राज्य सरकार वृक्षारोपण अभियान पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर प्रखंड के विभिन्न जंगलों में अवैध रूप से वनों की कटाई का काम निर्बाध गति से जारी है। फलस्वरूप यहां के जंगल सपाट मैदान में परिवर्तित होते जा रही है। प्रखंड के जंगली इलाकों में वन माफियाओं का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक तरफ जहां वर्तमान सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम चला रही है।वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के चिरैया,जमुआ,इचाक के जंगल से प्रतिदिन लकड़ी तस्करों द्वारा कीमती लकड़ियों की कटाई से उक्त जंगलों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।