विशेष संवाददाता,रांची। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड ने जगदीश अरोरा को नालको के निदेशक (परियोजना एवं तकनीकी) के लिए चयन किया।सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) ने जगदीश अरोरा, कार्यपालक निदेशक, सेल-सेट को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) के निदेशक (परियोजना एवं तकनीकी) के लिए चयन किया।





साक्षात्कार में जगदीश अरोरा के अलावा एनएमडीसी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक रविंद्र नारायण एवं किशन आहूजा तथा सेल दुर्गापुर के कार्यपालक निदेशक(वर्क्स) दीप्तेंदु घोष थे। इन चारों में जगदीश अरोरा ही चयनित हुए। पीएसईबी की सिफारिश को कैबिनेट की मुहर लगने में लगभग दो-तीन माह का समय लगता है।





जगदीश अरोरा का जन्म रांची में ही हुआ है तथा उनकी स्कूल एवं कॉलेज की शिक्षा भी रांची से ही हुई है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एनआईटी वारंगल से की।तदुपरांत 1989 में उन्होंने सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में ज्वाइन किया। कल सेल रांची परिवार में इस खबर से ख़ुशी की लहर दौड़ गयी और सबने जगदीश अरोरा को इस सफलता के लिए बधाइयां दीं।