वरीय संवाददातारांची।सामाजिक संस्था तान्याज हेल्पिंग वेल्फेयर फाऊंडेशन की ओर जनजातीय खेल महोत्सव 2023 में भाग लेने वाली झारखंड योगासना टीम को नटराज योग संस्थान में सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि 9 जून से 12 जून 2023 तक भुवनेश्वर स्थित कीट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था,जिसमें बालिका वर्ग ने सिलवर मैडल एवं बालक वर्ग में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी , नटराज योग संस्थान के संस्थापक सदस्य प्रशांत सिंह, गोपाल सिंह, विशाल कुमार, आर्य प्रहलाद भगत, सुषमा कुमारी सहित कई उपस्थित थे।वहीं विशिष्ठ अतिथि तान्याज हेल्पिंग वेल्फेयर फाऊंडेशन के फाउंडर राज कुमार साहू को फाउंडर अंसिका सिंह अध्यक्ष अनवरी अंजुम, हरीश चंद्र कुमार उपस्थित थे।सभी ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं गिफ्ट पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर सुमन कुमारी तिग्गा, रेशमी तिर्की, सूरज उरांव, सुमित उरांव, आर्यन लोहरा सहित कई योग खिलाड़ी उपस्थित थे।यह जानकारी अनवरी अंजुम ने दी।





