रांची।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। दीपक प्रकाश आज नई दिल्ली अपने आवास पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।प्रकाश ने कहा कि स्वतंत्र भारत मे राष्ट्रीय एकात्मता के लिये बलिदान देने वाले राजनेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आन्दोलन करते हुए अपना बलिदान दे दिया था।प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए को खत्म कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। प्रकाश ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वदेशी के प्रबल समर्थक रहे और विकास के हर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता हो ये उनकी सोच थी।केंद्रीय उद्योग मंत्री के रुप मे वे इस दिशा में सार्थक प्रयास भी किए थे।दीपक प्रकाश ने कहा कि आत्म निर्भर भारत की दिशा में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।