प्रतिनिधि,चाईबासा। चाईबासा व चक्रधरपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली गई। प्रभु जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ आगामी 9 दिनों के लिये अपने धाम से मौसी बाड़ी के लिए निकले।





मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के विग्रहों को निकाल कर रथ पर सवार किया गया तो पूरा सिंहभूम जय जगन्नाथ के उदघोष से गूंज उठा।इसके बाद प्रारम्भ हुई प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रभु जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा।





भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सदर बाजार जगन्नाथ मंदिर से रुंगटा चौक, अमला टोला, प्रभु को भ्रमण कराते स्थानीय मौसी बाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंची। यहां श्री जगन्नाथ 9 दिनों तक भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसी बाड़ी में रहेंगे और 9 दिनों के बाद वापस अपने धाम को लौटेंगे।