जवाद तूफान ने दिखाया अपना रंग,जाने क्या हुआ असर
जवाद तूफान ने दिखाया अपना रंग, जाने क्या हुआ असर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

हीटी , रांची,धनबाद जमशेदपुर।चक्रवाती तूफान जवाद से झारखंड में ठंडक बढ़ गई।तूफान की वजह से राज्य के कई इलाकों में सात डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है।सबसे अधिक असर कोल्हान और आसपास के इलाके में पड़ा।जहां शनिवार को पूरे दिन बरसात होती रही।मौसम के मिजाज के देखते हुए एलेप्पी समेत तीन ट्रेनों को शनिवार को रद्द कर दिया गया।
तूफान की वजह से शनिवार को राज्य के अधिकतर हिस्से में दिनभर बादल छाए रहे। राजधानी रांची समेत कुछ स्थानों पर दिनभर धुंध की हालत बनी रही।इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, इस वजह से अधिक ठंड महसूस हुई।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कोल्हान इलाके में दिनभर रिमझिम बारिश हुई। सिमडेगा में भी बूंदाबांदी होती रही। जमशेदपुर में शाम साढ़े पांच बजे तक 0.7 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। तूफान की वजह से सूबे में रविवार को भी कहीं-कहीं बारिश होगी और हवा चलेगी। छह दिसम्बर को भी दक्षिणी भाग में हल्की बारिश संभव है। सात दिसंबर से तूफान का असर कम होगा और आसमान धीरे-धीरे साफ हो जाएगा। इसके बाद पश्चिम से ठंड हवा चलती रहेगी और राज्य में लोग ठंड महसूस करेंगे।
जवाद का सबसे अधिक असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में दिखा। शनिवार सुबह से रुक-रुक देर शाम तक बारिश होती रही। चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से ही बादल छाए रहे। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे।
तूफान का असर संताल व कोयलांचल में भी दिखा। यहां तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तूफान के चलते शनिवार को एलेप्पी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। जवाद तूफानको देखते हुए रेलवे ने ट्रेन की यात्रा शुरू होने से सात घंटे पहले ट्रेन को रद्द करने का फैसला लिया।
कहां कितना गिरा तापमान
रांची 3.8
डालटनगंज 0.1
पूर्वी सिंहभूम 5.6
पश्चिमी सिंहभूम 7
सरायकेला 5
दुमका 02
जामताड़ा 05
पाकुड़ 02
साहिबगंज 01
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

