बोकारो।प्यार जिसके दिलों और दिमांग पर हावी हो जाता है तो उसे इसके सिवा कुछ सूझता नही है।ऐसा ही हजारीबाग के युवक और बीटीपीएस की युवती ने किया।दोनों ने गुरुवार को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है लेकिन स्थानीय लोगों ने बेसुध पड़े प्रेमी युगल को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। इसकी सूचना गोमिया थाना पुलिस को भी दी।
प्रेमी जोड़े के पास से कई प्रेम पत्र भी बरामद हुए है।
जानकारी के मुताबिक बोकारो थर्मल जनता नगर की रहने वाली 19 वर्षीय युवती और हजारीबाग इचाक का रहने वाला 20 वर्षीय युवक एक दूसरे प्यार करते हैं।युवक ने सुबह 6 बजे बोकारो थर्मल पहुंचकर युवती को फोन कर बुलाया और दोनों छिलका पुल के पास जाकर कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की लेकिन लोगों की तत्परता से इन लोगों को जल्द अस्पताल पहुंचा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक इससे पूर्व भी दोनों युवक युवती घर से फरार हो चुके हैं।इस मामले में बोकारो थर्मल और इचाक थाने में मामला भी दर्ज किया गया है. दोनों अलग अलग जाती से होने के करण परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे. फिलहाल दोनों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोकारो रेफर कर दिया गया है।





