प्रतिनिधि,चरही (हजारीबाग)। 15वीं वित आयोग से चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत अंतर्गत सरबाहा गांव में जिला परिषद मद से लगभग पांच लाख रुपए की लागत से छठ तालाब में स्नान घाट निर्माण कार्य का उद्घाटन चुरचू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली के द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर एवं नारियल फोड़कर किया गया।





जिप सदस्य बासुदेव करमाली ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तालाब में स्नानघाट के निर्माण होने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।साथ ही कहा कि अपने क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत को ध्यान में रखकर जन कल्याणकारी योजनाओं का काम किया जाएगा। लोग जनसमस्याओं को रखें, इसके निदान का प्रयास किया जाएगा। मौके पर निरंजन महतो, नीलकंठ महतो समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।