प्रतिनिधि,चतरा। बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी एवं उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी के औचक निरीक्षण का असर गुरुवार को देखने को मिला।सदर अस्पताल चतरा में मरीज़ों को मिलने वाले भोजन में काफ़ी सुधार नजर आया। मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है।
आपूर्तिकर्ता के द्वारा बताया गया की पूर्व में भी हमारे द्वारा मेन्यू के अनुसार भोजन आपूर्ति किया जाता रहा है,लेकिन कुक के छुट्टी में रहने के कारण थोड़ी बहुत समस्या हुई थीं। आगे और भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया की मरीज़ों का गुणवत्ता पूर्ण भोजन आपूर्ति कराना हमारा पहला प्राथमिकता रहेगा।





