रांची। ग्रीव्स काॅटन लिमिटेड के ई-मोबिलिटी बिज़नेस, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राईवेट लिमिटेड (जीईएमपीएल) ने एक एंट्री-लेवल, स्पोर्टी ई-स्कूटर, एंपियर ज़ील ईएक्स पेश किया है। यह युवाओं को शहर में राईड का आरामदायक और सुगम अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किया गया है। नया ज़ील ईएक्स मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, और झारखंड में 69,900 रु. (प्रभावी मूल्य) के आकर्षक इंट्रोडक्टरी मूल्य में पेश किया गया है। इसके अलावा, खरीददारों को 6000 रुपए तक के आकर्षक बेनेफिट्स भी मिलेंगे। ये बेनेफिट्स 31 मार्च, 2023 तक लागू रहेंगे। नया ज़ील ईएक्स एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसके युवा स्टाइल एवं स्पोर्टी डैकल और ड्युअल टोन कलर के कारण यह युवा पीढ़ी के लिए एक आकर्षक उत्पाद है। ज़ील ईएक्स की सर्टिफाईड रेंज 120 किलोमीटर है और इसमें कैन-इनेबल्ड लीथियम-आयन बैटरी, शक्तिशाली बैटरी पैक, विभिन्न राइड मोड्स, साइड स्टैंड सेंसर, आदि खूबियां हैं। यह भारत से प्रेरित तीन बेहतरीन रंगों - स्टोन ग्रे, आईवरी व्हाईट, और इंडिगो ब्लू में उपलब्ध होगा।नए उत्पाद पोर्टफोलियो के बारे में संजय बहल, सीईओ एवं एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राईवेट लिमिटेड (जीईएमपीएल) ने कहा कि नए एंपियर ज़ील ईएक्स के लाॅन्च द्वारा हम अपने ग्राहकों को शानदार रेंज के साथ किफायती और स्वच्छ रहते हुए राईड का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना चाहते हैं।