मुंबई: रविवार की शाम मुंबई के पॉश इलाके जुहू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन इस दौरान उनके ड्राइवर के हाथ में गोली लग गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस सनसनीखेज वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक शख्स ने इस हमले की खुली जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित नामक इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बार फिर सीधी और गंभीर चेतावनी दी है।
"सलमान के साथ काम करने वालों को नहीं बख्शेंगे"
वायरल पोस्ट में साफ तौर पर धमकी दी गई है कि टाइगर श्रॉफ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने गैंग के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए अभिनेता सलमान खान के साथ अपना काम जारी रखा। पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा गया है,
"फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी हमसे अलग काम करेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, हम उसे मार डालेंगे। यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है।"
इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट से अभिनेता राजपाल यादव को राहत: चेक बाउंस मामला मध्यस्थता के लिए भेजा
फुटबॉल ग्राउंड के बाहर कोहराम
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम उस वक्त हुई जब टाइगर श्रॉफ जुहू स्थित एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लग गई है।
सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
फिलहाल, वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सिंडिकेट द्वारा इस तरह के वारंवारा हमलों को अंजाम दिए जाने से सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने, उनके सटीक रूट और मकसद का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना के बाद से एक बार फिर बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा और अंडरवर्ल्ड के बढ़ते साये को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
#TigerShroff #LawrenceBishnoi #BollywoodNews #MumbaiPolice #JuhuFiring #SalmanKhan #BreakingNews #BollywoodSecurity #CrimeNews #MumbaiCrime





