प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के उरैली देवी मंडप के प्रांगण में शनिवार को जेएसएलपीएस समूह की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीएम सत्येंद्र कुमार शामिल हुए। बैठक में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बीएपी अलका कुमारी तथा पीआरपी ललिता कुमारी और सीसी अरविंद कुमार भी मौजूद थें।





बैठक में उपस्थित समूह की महिलाओं से बारी बारी से जानकारी लिया गया।साथ ही समूह के कायदे कानून के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। सप्ताह में एक दिन बैठक करने के लिए तथा अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही बैठक में समूह के पुनर्गठन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया ।जिसमें कविता कुमारी को अध्यक्ष रीता देवी को सचिव तथा मालती देवी को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। विदित हो कि पूर्व में अध्यक्ष की मनमाने रवैये को लेकर समूह के सदस्यों के द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसे बैठक में बुलाकर उपस्थित जेएसएलपीएस के पदाधिकारियों द्वारा समझाया गया। इस बैठक में समूह के सभी सदस्य मौजूद थे।