उत्तर प्रदेश के जेवर में बनने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास का इंतजार जल्द खत्म होगा।एयरपोर्ट का शिलान्यास अगस्त महीने के आखिरी में हो सकता है।एयरपोर्ट के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट शिलान्यास में आ सकते है। रनहेरा पुलिस चौकी के पास शिलान्यास कार्यक्रम कराने की तैयारी है। सोमवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह और पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जेवर साइट का दौरा किया। जेवर एयरपोर्ट परियोजना का 20 अगस्त के आसपास प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शिलान्यास कराया जा सकता है। जेवर एयरपोर्ट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को स्टेटस रिपोर्ट पहले भेज चुकी है। जेवर एयरपोर्ट की लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। परियोजना से प्रभावित परिवारों को भी जेवर बांगर में शिफ्ट किया जा चुका है। अब शिलान्यास की तैयारी शुरू हो गई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने सोमवार को जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन स्थल का मुआयना किया। शासन ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को सारी तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 22-25 अगस्त तक भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आ सकते हैं। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण शुरू करने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब केवल प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मिलने की देरी है।अरूण वीर ने बताया कि उन्हें आशा है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मिल जाएगा।