प्रमुख संवाददाता





दुलमी। बाजार टांड में बुधवार को यूपीए गठबंधन की चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित थे।इस दौरान सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो 1932 की बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा। उन्होंने कहा कि इससे झारखंडवासी, आदिवासी मूलवासी को लाभ मिलेगा। पहले के सरकार ने ऐसा नहीं किया था। जिसके कारण यहां के लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते थे। उन्होंने कहा कि अब झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान को रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई गई है,जो कम पढ़े लिखे हैं, उसके लिए भी विभिन्न तरह की योजनाएं लागू की जा रही है। वृद्ध व विधवा लोगों के लिए पेंशन योजना से जोड़ना, जो राशन कार्ड से वंचित परिवार हैं, उसे राशन कार्ड बनवाना, फूलों झानो योजना के तहत धोती लुंगी दिलवाना, सावित्री बाई फुले योजना के तहत किशोरियों को जोड़ना, वहीं किसानों के लिए हरित विरसा बागवानी योजना लागू करना तथा क्षेत्र के भूमिहीन किसानों को गैर मजरुआ जमीन, बागवानी व खेती के लिए देना। उन्होंने गांव के बेरोजगार युवाओं को एक लाख का ऋण देने हेतु कई योजना से लाभ देने की बात कही। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यूपीए गठबंधन को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से विजायी बनावें। सभा को सुबोधकांत सहाय, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, बंधु तिर्कि, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, शहजादा अनवर, संजीव बेदिया, योगेंद्र महतो, फागु बेसरा,भूनु महतो, मुन्ना पासवान, सरफराज अहमद,चित्रगुप्त महतो ने भी संबोधित किया। मौके पर झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, केएन त्रिपाठी, जय प्रकाश, मुन्ना पासवान, दिलीप कुमार शर्मा, चरण केवंट, गुलजार अंसारी, गिरधारी गोप, प्रीति दीवान, सुधी विगेन्द्र ठाकुर, चितरंजन महतो, जगरनाथ महतो, साजिद, युगल किशोर, लिलेश्वर् छोटन,विकास सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शामिल थे।