प्रतिनिधि,झरिया।झरिया विधायक सह सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह ने शनिवार को झरिया में विभिन्न जगहों पर योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर व फीता काट कर किया।
श्रीमती सिंह द्वारा निम्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया
1. जिला योजना अनाबद्ध निधि से धनबाद नगर निगम के झरिया अंतर्गत कुजामा नदी पार से हाई स्कूल लोदना जाने वाले मुख्य पथ का निर्माण कार्य।
प्राक्कलित राशि - 33.93 लाख।
2. विधायक मद से स्वीकृत लोदना नं 6 में नौशाद के घर के बगल में सार्वजनिक शेड निर्माण कार्य।
प्रा०रा० - 3,24,200/-
3. विधायक मद से स्वीकृत लोदना इस्लामपुर में पीसीसी पथ निर्माण कार्य।
प्रा०रा० - 2,80,900/-
मौके पर विधायक प्रतिनिधि के.डी. पांडेय, सूरज सिंह, झरिया कांग्रेस नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव, अजय पासवान, सनोज, नौशाद अंसारी, प्रजा पासवान, अजीत पासवान, विभाष पासवान, डोवो खान, सागिर, महेश शर्मा, सिकंदर, समसेर, असलम खान, दीपक, पवन, सोनू,सुनील, नवाब, अली, राजीव, रवि आदि मौजूद रहे।





