रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत किया है।सीएम ने बड़ी उम्मीद जताते हुए कहा कि झारखंड को बेहतर दिशा देने में नये राज्यपाल की भूमिका अहम होगी। सीएम ने मंगलवार को रांची में झारखंड मंत्रालय से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कैबिनेट की बैठक में झारखंड की नई औद्योगिक नीति को मंजूरी दी गयी।सीएम ने कहा कि नई नीति से बेहतर ढंग से राज्य में निवेश का द्वार खुलेगा और लोग यहां निवेश करने आएंगे, इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य से बड़ी संख्या में मजदूरों का फिर से पलायन शुरू होने के संबंध में पूंछे जाने के एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि जीवन यापन के लिए कई लोग राज्य से बाहर आते है, कई लोगों के लिए बाहर जाने को लेकर कई मजबूरिया भी होती है, प्रताड़ना भी झेलनी पड़ती है। मजदूरों के हित को लेकर बनाये गये मजदूर कानून का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है, कुछ कानून भी कमजोर है, इसे लेकर राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार से पत्राचार भी कर रही है, कई बार चर्चा भी की गयी है, अब इस दिशा में हमे आगे बढ़ना होगा, इसे लेकर लगातार प्रयास चल रहा है।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जो लोग बाहर फंसे है, उन तक राज्य सरकार हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है।दिल्ली, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में फंसे लोगों को वापस लाने का भी प्रयास किया जाता रहा है। यहां तक कि जिन्दा के अलावा मुर्दा को भी वापस लाने का काम किया गया है। कई मौकों पर मरने के बाद भी संवेदनशीलता के साथ राज्य सरकार शवों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर चुकी है।
झारखंड को बेहतर दिशा देने में नये राज्यपाल की होगी भूमिका-सीएम
झारखंड को बेहतर दिशा देने में नये राज्यपाल की होगी भूमिका-सीएम <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

