रांची।झारखंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कोरोना वायरस की महामारी के बीच आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक हुई।इस बैठक में कोरोना की परिस्थिति से लेकर स्कूल खोलने, दुर्गा पूजा, नवरात्रि मेला का आयोजन तक सभी पहलुओं पर मंथन हुआ।धार्मिक स्थलों और छठी क्लास से ऊपर के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया गया।छठी क्लास से ऊपर की कक्षाएं स्कूलों में संचालित होंगी।आपदा प्रबंधन विभाग की इस बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि दुर्गा पूजा का आयोजन होगा लेकिन सरकार ने इसको लेकर कुछ सख्त फैसले भी लिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में ये फैसला लिया गया कि दुर्गा पूजा के लिए पंडाल बनाया जाएगा लेकिन आम लोगों के लिए दर्शन प्रतिबंधित रहेगा। दुर्गा पूजा होगी लेकिन प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा। मां दुर्गा की मूर्ति की ऊंचाई को लेकर भी सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं।दुर्गा प्रतिमा की अधिकत ऊंचाई पांच फीट तक रखने के लिए कहा गया है।नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले इसबार नहीं लगेंगे
झारखंड:खुलेंगे धार्मिक स्थल और स्कूल,होगी दुर्गा पूजा
झारखंड: खुलेंगे धार्मिक स्थल और स्कूल,होगी दुर्गा पूजा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

