रांची।साहिबगंज की महिला दरोगा रूपा तिर्की मौत के मामले में नया बड़ा मोड़ आ गया है। महिला दरोगा की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी। महिला दरोगा की मौत के मामले की जांच केंद्रीय ब्यूरो ने शुरू कर दी है।मृतक महिला दरोगा के परिजनों को सीबीआई जांच की मांग छोड़ने के लिए कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की लालच दे रहे थे। इसका ऑडियो और वीडियो सीबीआई ने हासिल भी कर लिया है।
आपको बता दें कि सीबीआई की टीम रांची में मृतक महिला दरोगा रूपा तिर्की की मौत के मामले में लगातार उनके घरवालों से जानकारी लेने में लगी है।साहिबगंज की महिला दरोगा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच के दौरान एक नया मोड़ आ गया है।ये नया मोड़ तब आ गया जब घरवालों ने रांची में कांग्रेस विधायक का वो ऑडियो क्लिप सीबीआई की टीम को सौंपा।विधायक इस ऑडियो क्लिप में सीबीआई जांच की मांग न करने के लिए लालच दे रहे थे।घरवालों को विधायक कह रहे थे कि एक पेट्रोल पंप आवंटित करवा देंगे।सीबीआई जांच न हो इसको लेकर मृतक महिला दरोगा के घरवालों को मनाते हुए तरह-तरह का लालच देते विधायक का 27 मिनट 3 सेकंड का एक ऑडियो वीडियो सीबीआई के हाथ लग चुका है।
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर साहिबगंज की महिला दरोगा की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है।सीबीआई की टीम शनिवार को रांची में रातू रोड पर मृतक महिला दरोगा के पैतृक आवास पहुंची थी।सीबीआई टीम ने पिता देवानंद उरांव, माता पद्मावती और दो बहनों से लंबी पूछताछ की थी।इसी दौरान रांची के कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की का लालच देने वाला ऑडियो-वीडियो सीबीआई के हाथ लगा।
कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की की तरफ से सीबीआई जांच की मांग छोड़ देने पर मृतक महिला दरोगा के घरवालों को सरकारी नौकरी, पेट्रोल पंप समेत अन्य कई लाभ दिलाने के लालच दिए जा रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑडियो-वीडियो में बंधु तिर्की मृतक महिला दरोगा के घरवालों को ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे लोग सीबीआई जांच की जिद छोड़कर सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच आयोग पर विश्वास रखें।सरकार की ओर से न्याय दिलाया जाएगा और साथ ही सरकारी नौकरी, पेट्रोल पंप दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।सीबीआई को मिले इस ऑडियो वीडियो से जांच में एक नया मोड़ आ गया है।
आपको बता दें कि मृतक महिला दरोगा की संदिग्ध हालात मौत के मामले में उनके पिता देवानंद उरांव के निवेदन पर झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। 3 मई को साहिबगंज की महिला दरोगा रूपा तिर्की का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला था जिसके बाद साहिबगंज पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की टीम ने इसे आत्महत्या करार दिया था।एसआईटी की जांच में टेक्निकल एविडेंस के आधार पर यह बताया गया था कि साहिबगंज की महिला दरोगा रूपा तिर्की के अपने ही बैचमेट सब इंस्पेक्टर शिव कुमार कनौजिया से प्रेम संबंध थे। शिव के शादी से इनकार करने, भावनाओं से खिलवाड़ करने से आहत रूपा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
मृतक महिला दरोगा रूपा के घरवाले साहिबगंज पुलिस की इस थ्योरी को मानने के लिए तैयार नहीं थे,और लगातार रूपा के हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस द्वारा इस मामले में हत्या के एंगेल्स से मामले की जांच नहीं किए जाने के कारण रूपा के पिता देवा नंद उरांव ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी जिस पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। सीबीआई ने 7 सितंबर को साहिबगंज में जांच शुरू की और अब तक करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है।कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की के ऑडियो वीडियो सीबीआई का हाथ लगने से इस मामले में एक नया मोड़ आ गया।





