प्रतिनिधि, चक्रधरपुर। कोल्हान में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है कहने वाली झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की इस सरकार को केवल कोल्हान ही नही बल्कि पूरे राज्य की जनता सबक सिखाएगी। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा ने कही है।उन्होंने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों को यहां की पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं है एक समय था कि कोल्हान में 14 विधानसभा में भाजपा के 10 विधायक हुआ करते थे।कोल्हान की कोई भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां भाजपा कभी नहीं जीती है! हर विधानसभा में कभी न कभी जीत दर्ज की है। लोकसभा में भी कई बार भाजपा विजय प्राप्त कर चुकी है ।आने वाले सभी चुनाव में भाजपा की जीत होगी । उन्होने आगे कहा कि मैं जेएमएम के जनप्रतिनिधियों को कोल्हान की पूर्व की पृष्ठभूमि याद कराना चाहती हूं।मेरे पति स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा दो बार सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र जीत दर्ज की है एवम दो बार चक्रधरपुर विधानसभा में भी विधायक रहे हैं। संसदीय कार्यकाल के दौरान सरायकेला खरसावां एवं पश्चिम सिंहभूम मिलाकर 8 विधानसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जीत दर्ज की थी यह बात जेएमएम के लोगों को भूलनी नहीं चाहिए ,रही बात महागठबंधन जिनकी बात जेएमएम के विधायकों द्वारा कही गई है तो मैं जानकारी दे दूं की जेएमएम के लोग शायद यह बहुत जल्द भूल गए की खतियानी जोहार यात्रा में इस क्षेत्र के सांसद गीता कोड़ा जो महागठबंधन की ही सांसद है। सभा में शामिल नहीं हुई और सभा से दूरी बनाकर रखी।जिस सच्चाई को नकारा नहीं जा सकता है।गिलुवा ने जेएमएम को सलाह देते हुए कहा कि पहले अपने कुनबे को ठीक करें तब कहीं जाकर भाजपा के विषय में कहे ।आने वाला समय भाजपा का ही है।लोकसभा में तो विजय प्राप्त होगी ही साथ ही कोल्हान के सभी विधानसभा भी भाजपा ही जीतेगी।