प्रतिनिधि,जमशेदपुर।रेलवे द्वारा पार्सल बुक कराने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पार्सल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने भिवंडी से संकराईल स्टेशन तक गति शक्ति पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है और जो टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। वहीं भिवंडी स्टेशन से सोमवार को ट्रेन खुलकर पश्चिम बंगाल के संकराईल तक जाएगी।इसी तरह संकराईल से यह ट्रेन भिवंडी के लिए 23 फरवरी को रवाना होगी।





इस दौरान राउरकेला, झारसुगड़ा और टाटानगर स्टेशन होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। इसी तरह से 23 फरवरी को बंगाल के संकराईल से यह खुलेगी। गति शक्ति स्पेशल को बिलासपुर जोन के कई स्टेशनों पर भी स्टोपेज दिया गया है।