जमशेदपुर।कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान बंद की गई टाटा से हावड़ा के लिए चलने वाली टाटा हावड़ा स्पेशल स्टील एक्सप्रेस को चलाने के लिए साउथ ईस्ट रेलवे ने फिर से हरी झंडी दे दी है।टाटा से चलकर हावड़ा जाने वाली टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस एक बार फिर से पटरियों पर फर्राटा भरती हुई नजर आएगी।इस ट्रेन को टाटा हावड़ा स्पेशल स्टील एक्सप्रेस नाम से चलाने के लिए साउथ ईस्ट रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।यह ट्रेन 7 सितंबर से टाटानगर से चलेगी।कोरोना संक्रमण की गति को धीमी करने के लिए इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था।करीब एक साल बाद अब इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। इससे पहले टाटा से हावड़ा जाने के लिए लोकप्रिय ट्रेन टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस का परिचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साउथ ईस्ट रेलवे की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक टाटा हावड़ा स्पेशल स्टील एक्सप्रेस 7 सितंबर 2021 को टाटानगर से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर टाटानगर स्टेशन से चलकर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी। ये ट्रेन उसी दिन हावड़ा से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और रात 9 बजकर 20 मिनट पर टाटानगर पहुंचेगी।इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में टाटानगर और हावड़ा के बीच राखामाईस, घाटशिला, चाकूलिया, झारग्राम खड़गपुर, सतरागाछी में होगा। आपको बता दें कि स्टील एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सरकार की तरफ से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को रेलवे की हरी झंडी,करिए सात सितंबर से सफर
टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को रेलवे की हरी झंडी,करिए सात सितंबर से सफर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

