प्रतिनिधि,बड़कागांव। टीवी उन्मूलन को लेकर झारखंड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान कार्य किए जा रहे हैं। प्रखंड में 24 फरवरी से लेकर 24 मार्च तक टीवी जागरूकता अभियान प्रखंड के तमाम स्कूल कॉलेज एवं तमाम विभाग के द्वारा चलाई जाएगी। उक्त संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद ने बताया कि एक माह तक टीवी उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । क्विज ,साइकल रैली ,प्रभात फेरी ,ग्राम सभा के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे। तमाम स्कूल कॉलेज के अलावा प्रखंड के सभी 13 उप स्वास्थ्य केंद्रों में टीवी उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रखंड में फिलहाल 67 लोग टीवी रोग के मरीज है। वही शनिवार को अदानी फाउंडेशन के माध्यम से जीएम धर्मेंद्र दुबे एवं अन्य लोगों के द्वारा बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 टीवी के मरीजों के बीच पोषक किट का वितरण किया गया।अदानी फाउंडेशन ने पिछले 5 माह में 300 पोशाक किट का वितरण टीवी मरीजों के बीच किया है। जीएम धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि टीवी उन्मूलन को लेकर अदानी फाउंडेशन वचनबद्ध है निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।





