प्रतिनिधि,जमशेदपुर।टेल्को थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा राधिका गार्डन निवासी हरकीरत सिंह की दूकान से दर्जन भर गैस चूल्हा की चोरी होने के मामले में पुलिस ने सूरज गोप को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए हुए गैस चूल्हा को भी बरामद कर लिया है।





मामले की जानकारी देते हुए एएसपी शुभांशु जैन ने बताया कि 11 फरवरी को वादी की दुकान से 12 गैस चूल्हा की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया। साथ ही पूछताछ में उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। आरोपी सूरज वादी की दुकान में ही काम करता था और दो माह से सैलरी नहीं मिलने पर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार उसे जेल भेज दिया है।