प्रतिनिधि,जमशेदपुर।टेल्को थाना अंतर्गत महानंद बस्ती में बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार की दोपहर अविनाश कुमार से मोबाइल छिनने का प्रयास किया। वहीं घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें उसका सर फूट गया है।जानकारी पाकर परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर चोट पर मरहम पट्टी बांधी।





मामले में भुक्तभोगी अविनाश का कहना है कि घटना के समय वह अपने घर की तरफ पैदल ही जा रहा था। इस दौरान दो बदमाशों ने बाइक से आकर उसे रोका और उसका मोबाइल छिनने लगे। वहीं हो-हल्ला करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही बदमाशों ने उस पर पत्थर से हमला भी कर दिया। जिसमें वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसने गिरा हुआ देखकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को जाकर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।