वरीय संवाददाता





रांची। झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में राष्ट्रपति अल्पसंख्यक शैक्षणिक आयोग के सदस्य डाॅ. शाहीद अख्तर ने आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस अवसर पर डाॅ. अख्तर ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर हाद्धिक बधाई दी तथा झारखण्ड में राज्यपाल के रूप में बिताए समय का स्मरण कराया।





राष्ट्रपति से भेंट-वार्ता के पश्चात डाॅ. अख्तर ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति से विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हुई। द्रौपदी मुर्मू के भारत की राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के पश्चात डाॅ. अख्तर की पहली भेंट -वार्ता थी।इस अवसर पर डाॅ अख्तर ने कहा श्रीमती मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करना वर्तमान सरकार की ढृढ़ इच्धा शक्ति के साथ साथ महिला सशक्तिकरण और विशेष कर आदिवासी समाज की महिलाओं के उत्थान के निश्चय को बताता है।





डाॅ. अख्तर ने बताया कि महामहीम राष्ट्रपति से अल्पसंख्यक समाज के मध्य शिक्षा के विकास एवं उनको शिक्षित बनाने के सम्बंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। डाॅ. अख्तर ने कहा कि आयोग राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यकों के मध्य शिक्षा के विस्तार के सम्बंध में परिसंवाद का आयोजन करेगा जिसमें महामहीम राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करेगा। महामहीम राष्ट्रपति ने अल्पसंख्यक महिलाओं के षैशणिक विकास हेतु आयोग के सदस्य को विशेष कार्य करने का निर्देश दिया।





डाॅ. अख्तर ने कहा कि महामहीम के निर्देशों का अशरतः पालन किया जाएगा तथा आयोग अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगा।