प्रतिनिधि,जमशेदपुर।डीसी विजया जाधव ने देर रात्रि परसुडीह खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचकर डुमरिया प्रखंड दम्पाबेड़ा के टुना सबर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी समेत अन्य चिकित्सकों को टुना सबर के चर्म रोग के बेहतर इलाज व अन्य सभी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करते हुए बेहतर निगरानी के निर्देश दिए हैं। फिलहाल टुना सबर की हालत को देखते हुए नाक से पानी के साथ साथ बी कॉम्प्लेक्स भी दिया जा रहा है। वहीं उपायुक्त ने आशा एवं उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि टुना सबर जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने परिजनों के बीच लौटेंगे।





