पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल एवं मिशन होस्पिटल में राष्ट्रीय महापर्व 76वां गणतंत्र दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने काॅलेज में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण किया।काॅलेज के सभी संकाय के एचओडी,डाॅक्टर्स,कर्मी, यूजी और पीजी छात्र- छात्राएं शामिल होकर समूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।





देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।ध्वजारोहण संग देशभक्ति की बयार बही।छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मिशन हाॅस्पिटल में संत कोलम्बस छोटानागपुर ट्राइबल ट्रस्ट के सदस्य सह असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटर डाॅक्टर अमित सोरेन ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। देश के खातिर बलिदान देने वाले सेनानियों को एक विशेष दर्जा के साथ उनके जीवनी को भी याद कर अपने जीवन में स्मरण करने का संकल्प लिया एवं संविधान में अंकित आदर्शो व मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर देश के लोकतंत्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।





मौके पर डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅक्टर प्रवीण श्रीनिवास ने 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाने के साथ ही संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करता है। देश के विकास के लिए नवाचार की आवश्यकता है। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना पड़ेगा। हम सभी अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ करें।





मौके पर संत कोलम्बस छोटानागपुर ट्राइबल ट्रस्ट के सदस्य सह असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटर डाॅक्टर अमित सोरेन ने 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। तभी हम अपने अधिकारों का पूरे मन से दावा कर सकते हैं।





मौके पर विशेष रूप से डेंटल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. के. श्रीकृष्ण,निपम खलखो, डॉ. स्वाति सिंह,डॉ. दीपक कुरुप,अंकूर कुमार, एडमिन स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मी और काॅलेज के छात्र- छात्राएं शामिल रहे।