जिला ब्यूरो





बहरागोड़ा । प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आयी स्वास्थ्य सहियाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। इसमें स्वास्थ्य सहिया संघ की अध्यक्ष सबिता मंडल ने सहियाओं का मानदेय 18 हजार रुपये करने, सहिया साथियों को 24 दिन का मानदेय की बजाय 30 दिन का करने, सहिया साथियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, कार्य अनुभव सहियाओं को एनएम का प्रशिक्षण देकर नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण देने, वर्ष में दो बार ड्रेस देने, नहीं तो दो हजार रुपये देने आदि की मांग की है।इनके मांग को लेकर आज संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी शामिल हुए। उन्होंने सहियाओं के साथ बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र से रैली निकालो जो कि बाजर होते हुए पुनःबहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में जा कर खत्म हुई।रैली के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई अगर मांग को पूरी नहीं की गई आगे हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।