रांची।झारखंड के दुमका जिले के एक गांव में तालाब में डूब रहे दो बच्चों को बचाने के लिए तालाब में कूदी महिला की डूबने से मौत हो गई।महिला तालाब में डूब रहे बच्चों में एक की मां थी।सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

घटना हंसदिहा थाना क्षेत्र के अलुबेदा गांव की है।रविवार को 7 वर्षीय बिमल मुर्मु और 6 वर्षीय राजकुमार हेम्ब्रम यहां एक तालाब में नहाने गए थे।नहाते समय दोनों तालाब में डूबने लगे।

दोनों बच्चों को तालाब में डूबता देखकर बिमल की मां सूरजमणि ने बच्चों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। सूरजमणि भी डूबने लगी।पुलिस ने सूरजमणि का शव ग्रामीणों की मदद से रविवार की शाम को तालाब से निकाल लिया था।लेकिन दोनों बच्चों के शवों को सोमवार की सुबह ही निकाला जा सका।