बिहार।कैमूर जिले में तेज रफ्तार का कहर दिखायी दिया है।बच्चों से भरी एक स्कूली बस बैरियर से टकरा गई।इस घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये हैं।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को अपने साथ घर ले गए।घायल हुए बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बस नदी के पुल के पास रुक गई वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी।
बस के बैरियर से टक्कर के बाद तुरंत मौके पर मौजूद गांव वालों ने बच्चों को शकुशल बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस और बच्चों के परिजनों को दी।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी।
आपको बता दें कि रामगढ़ के अकोढ़ी नदी के पुल की हालत खस्ताहाल है।इसी कारण ओवरहाइट बैरियर को लगाया गया है।पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और बस के ड्राइवर से पूछताछ भी की।
गांव वालों ने कहा कि बस बैरियर को तोड़ते हुए कुछ दूर जाकर रुक गई। गांव वालों ने कहा कि अगर बस थोड़ा और आगे बढ़ती या दाएं या बाएं होती तो नदी में गिर सकती थी।जिससे बड़ी घटना हो सकती थी।
इस घटना पर जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने कहा कि इस तरह की घटना के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की जांच की जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।





