वाराणसी।सबसे सुरक्षित जगह पुलिस थाना माना जाता है।लेकिन आध्यात्मिक नगरी काशी में अजीबो गरीब हो गया है। दूसरे की सुरक्षा करने वाली पुलिस को ही चोरो ने लूट लिया,या यूं कहा जाए पुलिस को खुद की सुरक्षा की जरुरत है।थाना शिवपुर परिसर के अंदर रखी पुलिसकर्मी की ही मोटर साइकिल को ही चोरो ने सीने को 56 इंची कर पुलिस की नाक के नीचे से मोटर साइकिल को गायब कर दिया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।पुलिस महकमे के लोग भी हैरान हैं। जैतपुरा थाने पर तैनात और शिवपुर थाने की बैरक में रहने वाले हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला ने थाना परिसर में बने बैरक से अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।