उत्तर प्रदेश में बड़े अजीब मामले सामने आते है,कभी दुल्हन विदाई के पहले फुर्र हो जाती है,तो कभी जयमाल के मंडप पर चढ़ने से पहले दुल्हन ठाय ठाय करती है। पश्चिमी यूपी के शामली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।एक शादी में शगुन में काफी नगदी चढ़ाई गई और दुल्हन पर बहुत कीमती गहने चढ़ाए गए।इस मामले की जानकारी जब पुलिस तक पहुंची तो थाना क्षेत्र की पुलिस जांच करने पहुंच गई।लेकिन अभी तक ये पता नही चल पाया है कि ये शादी किस दिन हुई थी।पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है।पुलिस ने आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी भेजी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर दो मिनट 15 सेकेंड का जमकर वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें काफी पैसे और महंगे गहने दिख रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोग भी हैं, जो शादी में शामिल हो रहे हैं।महिलाएं भी जमकर महंगे गहने पहने हुए हैं।दुल्हन भी कीमती गहनों में ढकी हुई है। वायरल वीडियो में शादी के शगुन के नाम पर लाखों रुपये और गहने देते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।वायरल हुए वीडियो पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बारे में सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। जिसमें काफी नगदी व सोने चांदी के कीमती आभूषण दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कस्बा थानाभवन का होने की जानकारी मिली है। यह वीडियो लगभग दो माह पुराना होना सामने आया है। वायरल वीडियो में काफी नगदी और आभूषण दिखाई दे रहे हैं, इसलिए इस मामले में आयकर विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विगत दिनों कुछ दिनों पहले कैराना क्षेत्र का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दूल्हे के सिर पर हाथ रखकर पांच लाख रुपये देने और शादी में 21 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। वह वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था।