वाराणासी।आध्यात्मिक नगरी काशी में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव गांव का है,जहां मंगलवार देर रात एक परिवार का धर्म परिवर्तन कराने का है।हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने एक महिला और दो पुरुषों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। फूलपुर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि तीनों को हिरासत में लिया गया है और तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के लालजी विश्वकर्मा के घर पर कुछ लोग आये हुए थे।बाहर से आए लोगों के पास दूसरे समुदाय का पवित्र ग्रंथ था। यह देख ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन की आशंका जताते हुए हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री गौरीश सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गौरीश सिंह और ग्रामीणों ने महिला समेत तीनों को पकड़ लिया। इनके पास दो पवित्र ग्रंथ थे। आरोप है कि इसके जरिये परिवार का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। उधर पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तीनों लोगों ने दो परिवारों के धर्म परिवर्तन की बात स्वीकार की है।गौरीश सिंह ने बताया कि धर्मांतरण करवाते पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।